हमारे आसपास लोग अपने कमरों में बैठकर अपने हुनर और चालाकी भर का कमा रहे हैं।
#1. फ्रीलांसिंग
किसी भी सर्विस की हो सकती है। आप इंटरनेट पर डेटा एंट्री से लेकर सर्वे करने और किसी प्रॉडक्ट को टेस्ट करने जैसा कोई भी काम कर सकते हों, तो आपको काम मिल जाएगा। आपके पास जो भी स्किल हो, अगर इंटरनेट पर किसी को उसकी ज़रूरत है, तो आप पांच से दस हज़ार रुपए तक कमा सकते हैं। Outfiverr.com, upwork.com, freelancer.com और worknhire.com जैसी वेबसाइट्स पर आपको काम मिल सकता है। लेकिन पैसा, काम पूरा होने और क्लाइंट के अप्रूव करने के बाद ही मिलता है। कई बार एक ही काम में क्लाइंट के मन-मुताबिक सुधार भी करने पड़ते हैं।इए जानें कौन से वो काम हैं, जिनसे ऑनलाइन पैसा कमाया जा रहा है।
#2. खुद की वेबसाइट
देखिए वेबसाइट बनाना अब कोई मुश्किल काम नहीं रह गया है। आप पैसा देकर बनवा सकते हैं और एफर्ट मारकर खुद भी बना सकते हैं। अगर आप विज़िटर्स को कुछ बेच रहे हैं और आपकी वेबसाइट पर विज़िटर्स लगातार आ रहे हैं, तो गूगल ऐडसेंस से आप कमाई कर सकते हैं। जितने ज़्यादा लोग वेबसाइट पर आएंगे, उतने ज़्यादा पैसे मिलेंगे।
#3. एफिलिएट मार्केटिंग (आपस में धंधा करना)
मान लीजिए आप वेबसाइट चला ले गए, तो आप दूसरी कंपनियों की वेबसाइट पर अपने वेब लिंक दे सकते हैं। अगर कोई विज़िटर ऐसे लिंक से कोई सर्विस या प्रॉडक्ट खरीदता है, तो इससे आपको पैसा मिलेगा।
#4. ऑनलाइन ट्यूशन (इंटरनेट वाले मास्टर जी)
मान लीजिए आप किसी विषय में ज्ञानी हैं, तो यह अच्छी बात है, क्योंकि दुनिया में आबादी इतनी है कि हर तरह का ज्ञान लेने वाला आदमी बैठा है। आप इंटरनेट पर ज्ञान बांटना शुरू कर दीजिए। आपकी वजह से बोर्ड का एग्ज़ाम दे रहे किसी स्टूडेंट का भी भला हो सकता है और कहीं खो जा रहा व्यक्ति लौटकर भी आ सकता है। सही वेबसाइट पर ज्ञान बांट रहे होंगे, तो पैसे भी कमाएंगे। यूट्यूब तो बहुत सही जगह है। Vedantu.com, MyPrivateTutor.com, BharatTutors.com और tutorindia.net भी देखे जा सकते हैं।
#5. वर्चुअल असिस्टेंटशिप (किसी का ऑनलाइन काम संभालना)
मान लीजिए कोई भला आदमी बड़ा आदमी भी है। उसके पास अपने ऑनलाइन तामझाम के लिए समय नहीं है। तो वह एक वर्चुअल असिस्टेंट रख लेगा। ऐसे में ज़रूरी नहीं कि असिस्टेंट उस क्लाइंट के साथ ही रहे। वह कहीं से भी इंटरनेट के ज़रिए काम संभाल सकता है। आप किसी के लिए कर्मचारी की तरह काम कर सकते हैं या खुद का बिजनेस भी सेटअप कर सकते हैं।
0 Comments
yaha likhi post se related commente kare
comment me galat word use mat kare verna wo comments delete kar diyaje ga